नकारों को वेतन नहीं देगा स्विटज़रलैंड

इमेज स्रोत, Reuters
स्विटज़रलैंड में एक जनमत संग्रह के रुझानों से संकेत मिलता है कि मतदाताओं ने सभी के लिए एक बुनियादी आय की गारंटी शुरू करने की योजना को खारिज कर दिया है.
रुझानों के मुताबिक लगभग 78 प्रतिशत मतदाताओं ने इस योजना का विरोध किया है.
इस प्रस्ताव में कहा गया था कि वयस्क चाहें काम करते हो या नहीं करते हों, उन्हें बिना किसी शर्त हर महीने एक तय राशि का भुगतान किया जाए.
इस प्रस्ताव के समर्थकों का कहना था कि काम अब पहले के मुक़ाबले ज्यादा मशीनी होता जा रहा है, इसलिए मज़दूरों के लिए रोज़गार के मौके बहुत कम बचे हैं.

इमेज स्रोत, REUTERS
स्विटज़रलैंड दुनिया का ऐसा पहला देश है जहां इस तरह का जनमत संग्रह कराया गया है.
बुनियादी आय कितनी हो, इसके लिए कोई आंकड़ा तय नहीं किया गया, लेकिन इस जनमत संग्रह के समर्थन में काम करने वालों ने संकेत दिया है कि इसमें वयस्कों को हर महीने 2500 स्विस फ्रैंक्स देने की बात कही गई थी. इससे पता चलता है कि स्विटज़रलैंड में जीवनयापन कितना महंगा है.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi/" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)





















