मई में क्रैश हुए इजिप्ट एयर का ब्लैक बॉक्स मिला

ब्लैक बॉक्स
प्रकाशित

पेरिस से काहिरा जा रहे इजिप्ट एयर के दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद हो गया है.

मिस्र की जांच एजेंसी ने कहा है कि कॉकपिट का यह वॉइस रिकॉर्डर भूमध्यसागर में मिला है.

विमान 19 मई को उड़ान भरते हुए क्रैश हो गया था. उसमें 66 लोग सवार थे.

विमान का मलबा खोजने के लिए मिस्र के तट के उत्तर में पानी के अंदर रोबोट की मदद ली जा रही है.

इससे पहले समंदर के अंदर विमान का मलबा मिला था.

अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

विमान बनाने वाली कंपनी एयरबस ने पहले कहा था कि विमान के साथ क्या हुआ इसे जानने के लिए ब्लैक बॉक्स को ढूंढना बेहद ज़रूरी है.

ब्लैक बॉक्स से पॉयलट और सह पॉयलट के बीच हुई बातचीत पता चल सकेगी और साथ ही किसी भी ख़तरे का संकेत मिल सकता है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)