एंगेला मर्केल जीत की ओर

जर्मनी में हाल में हुए चुनावों के बाद चांसलर एंगेला मर्केल दोबारा सत्ता में लौट रही हैं.
मतदान बाद के सर्वेक्षणों के के अनुसार उनके रुढ़िवादी गुट को 33 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले हैं. इसके चलते वो सहयोगी पार्टी फ्री डेमोक्रेट्स के साथ दक्षिण मध्य मार्गी गठबंधन बना पाएंगी.
एंगेला मर्केल ने अपने समर्थकों से कहा की यह एक बहुत ज़बरदस्त उपलब्धि है लेकिन आज के इस कठिन समय में वो सभी जर्मन लोगों की चांसलर बनाना चाहती है.
वहीं उनके विपक्षी एसपीडी पार्टी के नेता फ्रेंक वॉलटर स्टीनमाएर ने अपनी हार मान ली हैं.
उन्होंने कहा " मतदाताओं ने अपना फैसला कर लिया है और ये जर्मनी मे सामाजिक तोकतंत्र के लिए बड़ा दुखदायी दिन है. इससे बचा नहीं जा सकता.ये हमारे लिए कड़वी हार है "
यूरोपीय संघ के सबसे बड़े सदस्य और सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश जर्मेनी मे अक्सर मतदान बाद सर्वेक्षणों के अनुमान सही निकलते हैं.
गौर करने की बात है की चुनावों के पहले जर्मनी में एंगेला मर्केल के गुट और एसपीडी के बाच गठबंधन सरकार थी क्योंकि पिछले चुनावों मे किसी को भी पूर्ण रूप से बहुमत नहीं मिल पाया था लेकिन इस बार एग्जिट पोल्स के अनुसार उनके गुट को फ्री डेमोक्रेट्स के साथ मिलकार, कम अंतर से ही सही लेकिन बहुतमत प्राप्त होगा.





















