मिशेल की नस्लभेदी तस्वीर, माफ़ी मांगी

प्रकाशित
अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा की एक नस्लभेदी तस्वीर के लिए गूगल ने माफ़ी मांगी है.
जब कोई व्यक्ति 'गूगल सर्च इंजन' में मिशेल ओबामा की तस्वीर ढूंढ़ता है तो उसे एक ऐसी तस्वीर दिखती है जो नस्लभेदी और अप्रिय है.
इस तस्वीर को मिशेल ओबामा की असली तस्वीर के साथ छेड़-छाड़ कर तैयार किया गया है.
गूगल ने 'ऑफ़ेनसिव सर्च रिज़ल्ट' तस्वीर के ऊपर एक लिखित विज्ञापन दिया है जिसमें लिखा हुआ है, "हम मानते हैं कि कभी-कभी हमारे सर्च इंजन में परिणाम जो आते हैं वह अप्रिय हो सकते हैं."
गूगल कंपनी ने कहा है, "यदि आपको गूगल का इस्तेमाल करते हुए बुरा अनुभव हुआ है, हम माफ़ी मांगते हैं. "
हालांकि गूगल ने अपने सर्च इंजन से उस तस्वीर को नहीं हटाया है.
व्हाइट हाउस ने इस तस्वीर पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.





















