इतिहास के पन्नों से: अंतरिक्ष से लाइव ब्रॉडकास्ट, पंच हुआ बंद
यदि इतिहास के पन्नों में झांके तो 24 मार्च के दिन की कुछ प्रमुख घटनाएँ हैं अंतरिक्ष से पहला लाइव ब्रॉडकास्ट, तेल रिसाव की एक बड़ी घटना और 150 साल तक लंदन में प्रकाशित होने के बाद व्यंग्य पत्रिका पंच का बंद होना:
1965: अंतरिक्ष से पहला लाइव बॉडकास्ट

इमेज स्रोत, BBC World Service
इस दिन लाखों लोगों ने पहली बार अतरिक्ष से 15 मिनट की लाइव ब्रॉडकास्ट देखी.
लोगों ने महसूस किया कि जब नष्ट होने से पहले एक अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह पर टकराता है तो क्या कुछ दिखता है और कैसा महसूस होता है.
लोगों ने ये सब देखा अमरीकी रेंजर -9 अंतरिक्ष यान पर लगे हुए कैमरों के ज़रिए. उसने बहुत सारी तस्वीरें धरती पर भेजीं और फिर उसे चंद्रमा की सतह पर टकराया गया और नष्ट कर दिया गया.
इन तस्वीरों से कुछ देर के लिए शीत युद्ध के दौरान अंतरिक्ष दौड़ में अमरीका तत्काली सोवियत संघ से आगे निकल गया.
1989: अलास्का के तट के पास तेल का रिसाव

इमेज स्रोत, BBC World Service
एक्सोन वाल्डेज़ नाम का तेल का एक टेंकर अलास्का के तट के पास चट्टानों से टकरा गया और उस क्षेत्र में समुद्र में तेल ही तेल फैल गया.
वर्ष 2004 में एक अमरीकी अदालत ने एक्सोन को 4.5 अरब डॉलर का मुआवज़ा देने का आदेश दिया.
ये भी पता चला कि इस घटना से 1.1 करोड़ गैलन तेल समुद्र में फैला और 2080 किलोमीटर के तटवर्ती इलाक़े में समुद्र प्रदूशित हो गया.
इस घटना के कारण लगभग ढाई लाख समुद्री पक्षी मारे गए.
1992: पंच 150 वर्षों के बाद बंद
लगभग 150 वर्ष तक प्रकाशित होने के बाद ब्रितानी व्यंग्य पत्रिका पंच को बंद कर दिया गया. प्रकाशकों का कहना था कि उन्हें हर साल लगभग 15 लाख डॉलर का नुकसान हो रहा था.
किसी समय, 1940 के दशक में पंच पत्रिका की 1.75 लाख प्रतियाँ प्रकाशित होती थीं जो वर्ष 1992 तक केवल 33 हज़ार ही रह गईं.

























