स्कूलों में विकिरण की जांच

इमेज स्रोत, AP
जापान में फ़ुकुशिमा परमाणु संयंत्र के आसपास के स्कूलों के मैदानों में विकिरण के स्तर की जांच की जा रही है.
कई अभिभावकों ने बच्चों के वहां खेलने जाने पर चिंता ज़ाहिर की थी.
ये स्कूल भूकंप और सुनामी के बाद क्षतिग्रस्त संयंत्र की 20 किलोमीटर परिधि से बाहर हैं.
लेकिन जापान में स्कूलों का नया सत्र इसी हफ़्ते शुरू हो रहा है और अभिभावकों को वहां विकिरण का स्तर सामान्य से अधिक होने की चिंता है.
इन परमाणु संयंत्रों के पास के समुद्र में विकिरण का स्तर सामान्य से 75 लाख ज़्यादा पाया गया था. अभी ये घटकर 50 लाख तक आ गया है.
यहां से पानी रूक रूक कर निकल रहा है क्योंकि संयंत्र को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से रोकने के लिए उस पर पानी उड़ेला जा रहा है.
संयंत्र के आसपास निचली सतहों पर पानी जमा हो गया है और अब 11,500 टन कम प्रदूषित पानी को समुद्र में बहाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
कोशिश इस बात की है कि जो गढ्ढे या तलैया हैं उनमें जगह बनने पर वहां ज़्यादा विकिरण वाले पानी को जमा किया जाएगा.

























