विलियम ड्यूक ऑफ़ कैम्ब्रिज

इमेज स्रोत, Getty
ब्रिटिश परंपरा के मुताबिक़ महारानी एलिज़ाबेथ ने प्रिसं विलियम को उनकी शादी के दिन ख़िताब से नवाज़ा है.
बकिंघम पैलेस से कहा गया है महारानी एलिज़ाबेथ ने विलियम को ड्यूक ऑफ़ कैम्ब्रिज की उपाधि दी है.
ब्रिटिश कुलीन जन समुदाय में ड्यूक की उपाधि सबसे उँची है.
प्रिंस विलियम की दुल्हन केट अब डचेस ऑफ़ कैम्ब्रिज के नाम से जानी जाएंगी.
प्रिंस विलियम को अर्ल ऑफ़ स्ट्रैथर्न और बैरन कैरिकफ़र्गस की उपाधियाँ भी दी गई हैं.
वंशाली विशेषज्ञ चार्ल्स किड का कहना है कि ड्यूक ऑफ़ कैम्ब्रिज की उपाधि विलियम के लिए सही है.
"कुलीन समुदाय के साथ कैम्ब्रिज का एक लंबा इतिहास है. इसे ख़ालिस ब्रिटिश उपाधि के तौर पर देखा जाता रहा है. ये एक ऐसा नाम है जिसे लगभग हर किसी ने सुन रखा है."
लंदन स्थित किंग्स कालेज के डेविड कारपेंटर कहते हैं कि पहले विलियम को ड्यूक ऑफ़ कलैरेंस का ख़िताब दिए जाने की बात चली थी लेकिन कलैरेंस के साथ कुछ दुर्भाग्यपूर्ण हादसे जुड़े हैं.
महारानी विक्टोरिया के पोते अल्बर्ट विक्टर को ड्यूक ऑफ़ कलैरेंस की उपाधि दी गई थी लेकिन वो एक व्यभिचारी व्यक्ति थे जिनकी 1890 में मृत्यू हो गई थी.

























