अल्जीरिया में गवर्नर अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त
प्रकाशित
अल्जीरिया के एक प्रांत के गवर्नर को अपहरणकर्ताओं ने पड़ोसी देश लीबिया में रिहा कर दिया है.
उनके बारे में कहा जा रहा था कि अल-क़ायदा ने उनका अपहरण कर लिया है.
अल्जीरिया के सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार इलीज़ी क्षेत्र के गवर्नर मोहम्मद लेद ख़ेल्फ़ी को लीबियाई अधिकारियों ने छुड़ा लिया है और वे जल्द ही अल्जीरिया लौट आएँगे.
लीबिया की सीमा के पास सोमवार को बंदूकधारियों ने उनका अपहरण कर लिया था.





















