मोहम्मद अली का 70वां जन्मदिन

प्रकाशित

विश्व विख्यात मुक्केबाज़ मोहम्मद अली का आज 70वां जन्मदिन है. इस मौके पर मोहम्मद अली के अभूतपूर्व व्यक्तित्व की सराहना करते हुए अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने कहा है कि अली ने अपनी प्रतिभा और सिद्धांतों के बलबूते पर मुक्केबाज़ी को दुनियाभर में नई उंचाईयों तक पहुंचाया.

क्लिंटन के मुताबिक मोहम्मद अली ने बराक ओबामा के लिए अमरीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बनने की राह आसान की.

मोहम्मद अली का जन्म 17 जनवरी 1942 को लुइविल में हुआ और 12 साल की उम्र में उन्होंने मुक्केबाज़ी की शुरुआत की. मोहम्मद अली इन दिनों पार्किंसंस नामक बीमारी से जूझ रहे हैं लेकिन जीवन के प्रति उनका ज़िंदादिल नज़रिया क़ायम है.