पनामा नहर पर काम कर रहे कर्मचारी हड़ताल पर
प्रकाशित
पनामा नहर के विस्तार पर काम कर रहे हज़ारों कर्मचारी बेहतर तनख्वाह और बेहतर कार्य स्थिति की मांग करते हुए अनिश्चितकाल हड़ताल पर चले गए हैं.
5.25 अरब डॉलर की इस परियोजना के तहत पनामा नहर की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी, ताकि विश्व की सबसे बड़े जहाज़ इस पर से गुज़र सकें.
बहुराष्ट्रीय कंपनी युनाइटिड ग्रुप के कर्मचारियों की मांग है कि उनका न्यूनतम भत्ते में बढ़ोतरी की जाए और कार्यक्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के लिए कुछ क़दम उठाए जाएं. लेकिन कंपनी अपनी नीतियों की वकालत कर रही है.
पनामा नहर वैश्विक व्यापार का पांच प्रतिशत भार संभालता है.





















