विकासशील देशों को विश्व बैंक की चेतावनी

प्रकाशित

वैश्विक विकास पर अपने पिछले अनुमान को कम आंकते हुए अब विश्व बैंक ने विकासशील देशों को चेतावनी दी है कि वे दूसरी आर्थिक मंदी के लिए तैयार रहें.

इससे पहले विश्व बैंक ने अनुमान लगाया था कि 2012 और 2013 में वैश्विक आर्थिक दर 3.6 प्रतिशत होगी, लेकिन अब संगठन का कहना है कि 2012 में केवल ढाई प्रतिशत की ही आर्थिक दर हासिल हो पाएगी.

विश्व बैंक ने कहा है कि वो दूसरी आर्थिक मंदी की संभावना से इंकार नहीं कर सकता.

बैंक ने विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को सलाह दी है कि वे आकस्मिक योजना बनाना शुरु कर दें.

अपने आकलन में विश्व बैंक ने कहा कि कोई भी देश आर्थिक मंदी की चपेट में आने से नहीं बच पाएगा.