मिस्र में रेडियोधर्मी पदार्थ की चोरी
प्रकाशित
मिस्र के भूमध्यसागर तट पर स्थित एक परमाणु संयंत्र में से रेडियोधर्मी पदार्थ की चोरी हो गई है.
रेडियोधर्मी पदार्थ युक्त एक पात्र को चोरों ने चुरा लिया, जबकि दूसरे पात्र को तोड़ कर उसमें से कुछ पदार्थ वे निकाल ले गए.
इस परमाणु संयंत्र के ख़िलाफ़ पिछले कई दिनों से हिंसक विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं.
विरोध प्रदर्शकारी चाहते हैं कि सरकार परमाणु संयंत्र योजना को रद्द करे. उनका कहना है कि उनकी ज़मीन उनसे जबरन छीन कर ये परियोजना बनाई गई, जबकि उन्हें ज़मीन का मुआवज़ा भी नहीं दिया गया.





















