लीप सेकंड को समाप्त करने पर चर्चा
प्रकाशित
अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ के विशेषज्ञों की स्विट्ज़रलैंड में आज एक बैठक हो रही है.
इस बैठक में ये तय किया जाएगा कि लीप सेकंड को समाप्त किया जाए या नहीं.
लीप सेकंड, एक सेकंड का वो समय है जो घड़ियों को पृथ्वी के रोटेशन के हिसाब से समायोजन के लिए प्रयुक्त होता है.
अमरीका, जर्मनी और फ्रांस चाहते हैं कि इसे समाप्त कर दिया जाए क्योंकि इससे इंटरनेट जैसी कई जगहों पर समस्याएं खड़ी हो जाती हैं.
लेकिन ब्रिटेन, कनाडा और चीन इसे समाप्त करने का विरोध कर रहे हैं.





















