न्यूज़ इंटरनेशनल ने मुआवज़े का ब्योरा दिया
प्रकाशित
न्यूज़ इंटरनेशनल मीडिया समूह ने जिन लोगों को मुआवज़ा दिया है, उनका ब्योरा समूह ने लंदन की एक अदालत में दिया है.
जिन लोगों को मुआवज़ा दिया गया, उनमें खेल और राजनीति जगत की कुछ जानीमानी हस्तियां भी शामिल हैं.
ये लोग उन साठ लोगों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूज़ इंटरनेशनल मीडिया समूह के खिलाफ़ फ़ोन हैकिंग के आरोप में मुक़दमा दर्ज़ कराया था.
इनमें अभिनेता ज्यूड लॉ, फ़ुटबाल खिलाड़ी एश्ली कोल और ब्रिटेन के पूर्व उप प्रधानमंत्री जॉन प्रेसकॉट भी शामिल हैं.
फ़ोन हैकिंग कांड सामने आने के बाद न्यूज़ इंटरनेशनल मीडिया समूह को अपना अख़बार न्यूज़ ऑफ़ द वर्ल्ड बंद करना पड़ा था.





















