आस्ट्रेलियन ओपन मुक़ाबले में जमी हुई है भारतीय जोड़ी
ऑस्ट्रेलियन ओपन में गत साल चैपियन नोवक जोकोविच ने फ्रांस के निकोला माहुत को 6-0,6-1 6-1 से हरा दिया है.
74 मीनट तक चले माहुत इस मैच में घुटने में चोट लगने के कारण जोकोविच को कड़ी टक्कर नहीं दे पाए.
छठी वरियता प्राप्त जो विल्फ्रेड सोंगा ने पुर्तगाल के फ्रेडरिको गिल को 6-2,6-2 , 6-2 से मात दी.
महिलाओं के एकल मुक़ाबले में विंबलडन चैंपियन पेट्रा कवितोवा ने मारिया किरीलेंको को 6-0,1-0 से हरा दिया.
इसके साथ ही उन्होंने अंतिम 16 ख़िलाड़ियों में अपनी जगह बना ली है. किरीलेंको की मांसपेशियों में खिचाव के कारण दूसरे सैट के पूरे होने से पहले ही मुक़ाबले से हट गई.
ऑस्ट्रेलियन ओपन में भारतीय जोड़ियां भी जमी हुई हैं.
महिला युगल में भारत की सानिया मिर्ज़ा अपनी जोड़ीदार एलीना वेस्नीना के साथ मिलकर खेलते हुए इवा बिर्नेरोवा और एल्बर्टा ब्रिंयाति की जोड़ी को 7-5,7-5 से और भूपति-बोपन्ना ने कार्स्टन बाल और ट्रैट हुये की जोड़ी को 6-2, 6-3 से मात दी.





















