सीरिया विपक्षी दलों से बात करे-अरब लीग

प्रकाशित

अरब लीग ने सीरिया से कहा है कि वो दो हफ़्तों के भीतर विपक्षी दलों से बातचीत शुरु करे.

साथ ही दो महीनों के भीतर देश में राष्ट्रीय सरकार का गठन करे.अरब लीग ने दोनों पक्षों से रक्तपात रोकने को कहा है.

सीरिया की सरकार सैनिकों को बैरकों में लौटने को कहे, बंदियों को रिहा करे और प्रदर्शनों की अनुमति दे.

सीरिया से ये भी कहा गया है कि वो नए संविधान के तहत बहु दलीय चुनाव कराए.

काहिरा में अरब लीग के विदेश मंत्रियों की बैठक ख़त्म होने के बाद ये घोषणा की गई.