चीन में आत्मघाती हमला, पांच की मौत, छह घायल
प्रकाशित
चीन में हुए एक आत्मघाती बम हमले में पांच लोग मारे गए हैं जबकि छह घायल हैं.
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा है कि एक व्यक्ति रिश्ते के भाई के घर में तब जा घुसा जब वहां परिवार के सभी लोग खाना खा रहे थे और फिर उसने उन बमों को विस्फ़ोट कर लिया जो उसने अपने बदन पर बांध रखे थे.
पुलिस का कहना है कि रिश्ते के दोनों भाईयों के बीच भूमि को लेकर किसा तरह का झगड़ा रहा होगा.





















