एंडी मर्रे ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफ़ाइनल में
प्रकाशित
ब्रिटेन के एंडी मर्रे ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टरफ़ाइनल में पहुंच गए हैं.
कज़ाख़्स्तान के मिखाइल कुकुश्किन के ख़िलाफ़ चौथे दौर के मैच में मर्रे 6-1, 6-1, 1-0 से आगे चल रहे थे जब चोट लगने की वजह से कुकुश्किन को मैच छोड़ना पड़ा.
अंतिम आठ में चौथी वरीयता प्राप्त मर्रे का मुक़ाबला जो-विलफ़्रिड सोंगा या केई निशिकोरी के साथ होगा.





















