निशिकोरी ने जापानी टेनिस के लिए इतिहास रचा
प्रकाशित
अस्सी साल में पहली बार कोई जापानी पुरुष टेनिस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस के क्वॉर्टर फ़ाइनल तक पहुँचा है.
केइ निशिकोरी ने छठी वरीयता प्राप्त फ़्रांस के जो विल्फ़्रेड सोन्गा को पाँच सेट में हराकर इस दौर में जगह बनाई.
अब सेमी फ़ाइनल में पहुँचने के लिए उनका मुक़ाबला ब्रिटेन के ऐंडी मरे से होगा.
किसी भी एशियाई पुरुष ने आज तक टेनिस का कोई ग्रैंड स्लैम नहीं जीता है. महिलाओं के वर्ग में चीन की ली ना ने पिछले साल फ़्रेंच ओपन ख़िताब जीता था.





















