अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने लीबिया से मांगी सैफ़ पर जानकारी
प्रकाशित
अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने लीबिया को देश के पूर्व नेता कर्नल ग़द्दाफ़ी के बेटे सैफ अल इस्लाम के स्वास्थ्य और क़ानूनी स्थिति की जानकारी मुहैया कराने के लिए आज तक का समय दिया है
न्यायालय चाहता है कि सैफ अल इस्लाम पर अंतरराष्ट्रीय अदालत में मुक़दमा चलाया जाए जबकि स्थानीय नेता चाहते हैं कि क़ानूनी कार्रवाई देश के भीतर ही हो.
अंतरराष्ट्रीय अदालत इस मामले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को भी भेज सकता है.
लीबिया के विद्रोहियों ने नवंबर से ही सैफ़ को बंदी बना रखा है, और उनके ख़िलाफ़ न तो कोई केस दर्ज किया गया है न ही उन्हें किसी वकील से मिलने दिया गया है.





















