मालदा अस्पताल में चार और बच्चों की मौत, संख्या बढ़कर 27 हुई

प्रकाशित

ख़बरों के मुताबिक राज्य सरकार द्वारा संचालित मालदा सदर अस्पताल में चार और बच्चों की मौत हो गई है. इससे मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है.

अस्पताल सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि ये मौतें सोमवार रात को हुईं और मृत बच्चे सांस की बीमारी से परेशान थे.

सूत्रों के अनुसार बच्चों का वज़न भी काफ़ी कम था.

उधर ग़ैरसरकारी सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि मृत बच्चों की संख्या 38 हो गई है.

ग़ौरतलब है कि अस्पताल प्रधानाचार्य देबाशीश भट्टाचार्य ने कहा था कि अस्पताल पर काम का काफ़ी बोझ है औऱ उनके पास उचित मात्रा में बिस्तर नहीं है.