ऑस्कर पुरस्कारों के नामांकनों की घोषणा

प्रकाशित

बेहतरीन फ़िल्मों के लिए दिए जाने वाले ऑस्कर पुरस्कारों के नामांकनों की घोषणा कर दी गई है.

मार्टिन स्कॉर्सीज़ की फ़िल्म ‘ह्यूगो’ को सबसे ज़्यादा 11 नामांकन मिले हैं. मूल फ़िल्म ‘द आर्टिस्ट’ को 10 नामांकन प्राप्त हुए हैं.

फ़िल्म ‘आयरन ले़डी’ में अभिनय के लिए मेरिल स्ट्रीप को बेहतरीन अदाकारा के नामांकित किया गया जबकि ‘द डिसंडेट’ में जॉर्ज क्लूनी अपनी अदाकारी के लिए नामांकित किए गए हैं.

ईरान की फ़िल्म ‘ए सेपेरेशन’ को बेहतरीन विदेशी फ़िल्मों की श्रेणी में नामांकित किया गया है.

ऑस्कर पुरस्कार 26 फ़रवरी को दिए जाएंगे.