सानिया, एलीना ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफ़ाइनल में
प्रकाशित
भारत की सानिया मिर्ज़ा और रूस की एलीना वेसनीना ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला युगल के सेमीफ़ाइनल में पहुँच गए हैं.
उन्होंने दूसरी वरीयता प्राप्त लीज़ा रेमंड और लीज़ल हुबर को 6-3, 5-7, 7-6(6) से हराया.
सानिया के करियर में ये दूसरा मौका है कि वो किसी ग्रैंड-स्लैम प्रतियोगिता के सेमीफ़ाइनल में पहुँची हैं.
उधर महिला एकल में शीर्ष वरीयता प्राप्त कैरोलाइन वोज़्निएकी क्वार्टर फ़ाइनल में हार गईं. उन्हें 11वीं वरीयता प्राप्त किम क्लाइस्टर्स ने हराया.
पुरुष एकल में रॉजर फ़ेडरर सेमीफ़ाइनल में पहुँच गए हैं.





















