दो और देश सीरिया गए अरब लीग ऑब्ज़र्वर मिशन से बाहर

प्रकाशित

दो औऱ देशों ने कहा है कि वो सीरिया में भेजे गए अरब लीग ऑब्ज़र्वर मिशन से खुद को बाहर कर रहे हैं.

छह सदस्यीय गल्फ़ कोऑपरेशन काउंसिल ने एक वक्तव्य में कहा है कि ये देश सऊदी अरब के कदम के बाद ऐसा कर रहे हैं.

रविवार को सऊदी अरब ने अपने प्रतिनिधित्व को वापस खींच लिया था.

सऊदी अरब का कहना था कि सीरिया किसी भी समझौते का पालन नहीं कर रहा है.

सऊदी अरब के बाद अब क़तर और संयुक्त अरब अमीरात ने मिशन से खुद को बाहर खींच लिया है.

काहिरा से बीबीसी संवाददाता का कहना है कि ये कदम अरब लीग मिशन के लिए बड़ा धक्का है.