कैमरन और करज़ई ने सहमति पर किए हस्ताक्षर

प्रकाशित

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई से मुलाकात के बाद लंबे समय तक सहयोग देने वाली सहमति पर हस्ताक्षर कर दिए है.

हामिद करजई ब्रिटेन की यात्रा पर हैं.

इस सहमति के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान से वर्ष 2014 में नेटो के नेतृत्व वाली सेना की वापसी के बाद भी ब्रिटने वहाँ सहयोग देता रहेगा.

ब्रिटेन ने प्रतिबद्धता जताई है कि वो अफ़ग़ानिस्तान को सहायता देने के साथ-साथ अफ़ग़ान सेना के लिए नई सैन्य अकादमी का भी निर्माण करेगा.