पेस-स्टेपनिक ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन
प्रकाशित
भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के राडेक स्टेपनिक ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का डबल्स खिताब जीत लिया है.
उन्होंने बॉब ब्रायन और माइक ब्रायन को 7-6, 6-2 से हराकर यह ख़िताब अपने नाम किया.
खास बात यह थी कि पेस और स्टेपनिक की कोई वरीयता नहीं थी जबकि ब्रायन भाइयों को नंबर एक वरीयता प्राप्त है. यह पहली बार है कि पेस और स्टेपनिक एक साथ खेले.





















