सेनेगल में हिंसा और आगज़नी
प्रकाशित
सेनेगल के राष्ट्रपति अब्दुलाए वादे को तीसरी बार राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़े होने को संवैधानिक मंज़ूरी मिलने के बाद देश में हिंसा भड़क उठी है.
टेलिविज़न पर राजधानी डकार में सड़कों पर आगज़नी की तस्वीरें दिखाई गई हैं. कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसूगैस का इस्तेमाल भी किया है.
राष्ट्रपति अब्दुलाए वादे ने शांति की अपील की है.
अहम् विपक्षी नेता, संगीतज्ञ युस्सू न'दाउर ने हिंसा के बढ़ने की चेतावनी दी है और अदालत के उनका नामांकन रद्द करने के खिलाफ़ अपील करने की मंशा जताई है.





















