ब्रिटेन में पुलिस ने चार पत्रकारों को गिरफ्तार किया

प्रकाशित

समाचार पत्र `सन' के चार पूर्व और वर्तमान पत्रकारों और एक पुलिस अधिकारी को लंदन और एसेक्स में गिरफ्तार किया गया है.

स्कोटलैंड यार्ड ने कहा कि इनकी उम्र 29 और 56 वर्ष के बीच है.

पुलिस पत्रकारों की ओर से कुछ पुलिस अधिकारियों को घूस दिए जाने के मामले की जाँच कर रही है.

ये मामला न्यूज़ ऑफ़ द वर्ल्ड अख़बार की ओर से लोगों के फ़ोन हैक किए जाने के मामले का विस्तार है.

सन और बंद हो गए अख़बार न्यूज़ ऑफ़ द वर्ल्ड दोनों के मालिक रूपर्ट मर्डोक हैं.