आईएईए कार्यकर्ता जाएंगे फ़ुकुशिमा
प्रकाशित
परमाणु मामलों की देख-रेख करने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था का कहना है कि वो जापान के फ़ुकुशिमा में एक कार्यालय स्थापित करने जा रही है.
फ़ुकुशिमा में 10 माह पहले विश्व की सबसे बड़ा परमाणु दुर्घटना हुई थी.
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख प्रमुख युकियो अमानो का कहना है कि जापान ने उनसे सहायता मांगी है.
आईएईए का कार्यालय फ़ुकुशिमा संयत्र से संबंधित जानकारियां मुहैया कराने में मदद करेगा.
वो दुर्घटना से होने वाली हानि को रोकने के लिए की जा रही कोशिशों में भी मदद करेगा.





















