पूर्व इतालवी राष्ट्रपति का निधन
प्रकाशित
इटली के पूर्व राष्ट्रपति ऑस्कर लुइजी स्कालफ़ारो का निधन हो गया है. वह 93 वर्ष के थे.
स्कालफ़ारो इतालवी राजनीतिक जीवन में काफ़ी अहम पदों पर रहे. वह 1992 से 1999 तक राष्ट्रपति पद पर थे.
बतौर राष्ट्रपति उनके कार्यकाल की काफ़ी तारीफ़ होती थी जहाँ उन्होंने शांत ढंग से नेतृत्त्व किया. वह भी ऐसे समय में जबकि इतालवी राजनेता भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मामलों में लिप्त पाए जा रहे थे.





















