नाइजीरिया:बंदूकधारियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला किया
प्रकाशित
नाइजीरिया के कानो शहर में बंदूकधारियों ने एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया है.
पिछले तीन दिनों में ये दूसरा मौक़ा है जब मंडावारी इलाके के पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया गया है.
कानो में इस्लामी समुदाय बोको हरम द्वारा कई घातक हमले हुए हैं.
दस दिन पहले सिलसिलेवार बम धमाकों में 185 से ज़्यादा लोग मारे गए थे.





















