पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में तीन की मौत
प्रकाशित
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान से आ रही ख़बरों में कहा गया है कि एक आत्मघाती हमले में कम-से-कम तीन लोग मारे गए हैं.
इस हमले में एक सरकार समर्थक स्थानीय कबायली मिलिशिया नेता, हाजी अखुनज़ादा, गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
माना जा रहा है कि अखुनज़ादा ही हमले का मुख्य निशाना थे. बम धमाका पेशावर शहर के बाहर उस प्रोपर्टी पर हुआ जिसे वे बनवा रहे थे.
इस इलाक़े में हाल ही में सरकार विरोधी मिलिशिया के दो सदस्य मारे गए थे और विश्लेषकों का मानना है कि ये बम धमाका उन हत्याओं का बदला लेने के लिए किया गया है.





















