रेसिंग ड्राइवर एड्रियन सुतिल को दोषी ठहराया गया
प्रकाशित
पिछले साल शंघाई में फ़ाम्यूला वन टीम के वरिष्ठ सदस्य की पिटाई करने के मामले में जर्मनी के रेसिंग ड्राइवर एड्रियन सुतिल को दोषी ठहराया गया है.
सुतिल को 18 महीने की निलंबित सज़ा सुनाई गई है और उन पर दो लाख 60 हज़ार डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है.
सुतिल फ़ोर्स इंडिया टीम के सदस्य थे और उन्होंने रेनॉ टीम के एरिक लक्स पर शैंपेन के ग्लास से उनकी गरदन पर वार किया था.





















