पाकिस्तान से तालिबान को सीधे मदद:नेटो रिपोर्ट
प्रकाशित
बीबीसी को अफ़ग़ानिस्तान पर नेटो का एक गोपनीय रिपोर्ट मिली है जिसमें कहा गया है कि पड़ोसी पाकिस्तान में मौजूद हिमायतियों से तालिबान को सीधे मदद मिल रही है.
रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने अभी भी तालिबान के वरिष्ठ नेताओं को अपने प्रभाव में ले रखा है और उनका इस्तेमाल कर रहा है और उनके ठिकानों को जानता है.
ये रिपोर्ट पकड़े गए तालिबान और अल-क़ायदा के संदिग्ध चरमपंथियों के साथ साथ विदेशी लड़ाकों व स्थानिय लोगों से की गई पूछताछ पर आधारित है.





















