मिस्र में अपहृत 24 चीनी कामगार रिहा

प्रकाशित

मिस्र में मंगलवार को अग़वा किए गए 24 कामगारों और उनके अनुवादकों को बद्दू क़बायलियों ने रिहा कर दिया गया है.

काहिरा स्थित चीनी दूतावास ने कहा है कि सभी कामगार और उनके अनुवादक सुरक्षित हैं.

इसके अलावा कोई और विवरण नहीं दिया गया है.

अपहरणकर्ता जेल में बंद अपने पाँच रिश्तेदारों को रिहा करने की मांग कर रहे थे. इन लोगों को वर्ष 2004 में हुए एक बम विस्फोट के मामले में जेल में रखा गया है.

इस बीच चीन ने सूडान सरकार से अपील है कि वह पिछले शनिवार को अपहृत 29 चीनी कामगारों को रिहा करवाने का प्रयास करे.