अमरीका की अफ़गानिस्तान में भूमिका ख़त्म करने की इच्छा
प्रकाशित
अमरीका के रक्षा मंत्री लियोन पनेटा ने उम्मीद जताई है कि अगले साल 2013 के छह महीनों के भीतर अफ़गानिस्तान में अमरीकी सैनिक अपना काम पूरा कर लेंगे.
पनेटा ने कहा कि वो चाहते हैं कि अमरीकी सेना लड़ाई की बजाय अफ़गानिस्तान की सेना को प्रशिक्षण देने का काम करे.
पहली बार अमरीका के वरिष्ठ मंत्री ने हस्तांतरण और अमरीकी सैनिकों की वापसी की समय सीमा के बारे में बात की है.
बीबीसी संवाददाता का कहना है कि इससे पता चलता है कि अमरीका जल्द से जल्द अफ़गानिस्तान में अपनी भूमिका कम करना चाहता है.





















