पापुआ न्यू गिनी नाव दुर्घटना में 120 अब भी लापता
प्रकाशित
ख़राब मौसम की वजह से एक बड़ी नाव के डूब जाने के बाद पापुआ न्यू गिनी में लापता हुए 120 से ज़्यादा लोगों का बचाव अभियान जारी है.
ऑस्ट्रेलियाई टेलीविज़न से मिल रही ख़बरों के अनुसार अधिकतर लापता लोग या तो नाव में ही फँसे हुए हैं या मारे जा चुके हैं.
अधिकारियों के अनुसार अधिकतर यात्री छात्र हैं और शैक्षिक सत्र की शुरुआत के लिए देश के दूसरे सबसे बड़े शहर लाए जा रहे थे.
गुरुवार को समुद्र से 240 लोगों को बचाया जा सका था मगर बाक़ी लोगों की ख़बर नहीं मिल पाई है.





















