ट्यूनीशिया ने सीरियाई राजदूत को निष्कासित किया

प्रकाशित

ट्यूनीशिया ने कहा है कि वो सीरियाई राजदूत को निष्कासित कर रहा है और सीरिया सरकार को भी मान्यता नहीं देगा. ट्यूनीशिया का कहना है कि होम्स में जो लोग मारे गए हैं वो हत्याकांड हैं.

लीबिया में कुछ सीरियाई प्रदर्शनकारियों ने दूतावास पर विपक्षी पार्टी सीरियाई नेशनल काउंसिल का झंडा फ़हराया.

वहीं काहिरा में लोगों की भीड़ सीरियाई दूतावास में घुस गई, तोड़ फोड़ की और आग लगा दी.

कुवैत, जर्मनी और ग्रीस में सीरियाई दूतावासों पर भी हमले किए गए.