संयुक्त राष्ट्र: सूडान में जंग छिड़ सकती है
प्रकाशित
दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र की मिशन की प्रमुख हिल्डे जॉनसन ने चेतावनी दी है कि उत्तरी सूडान के साथ संघर्ष छिड़ सकता है.
उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ था तो दक्षिण में पिछले दशक में किए गए सारे मानवीय कार्य व्यर्थ जाएंगे.
संयुक्त राष्ट्र की अधिकारी ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को दोनों देशों के बीच समझौता करवाने का प्रयास करना चाहिए.
पिछले साल जुलाई में सूडान को दो देशों में विभाजित कर दिया गया था.
लेकिन उसके बाद से ही सीमावर्ती क्षेत्र में तेल के भंडार को लेकर उत्तर और दक्षिण में तनाव रहा है.





















