संसद करेगी राष्ट्रपति अहमदीनेजाद से पूछताछ

प्रकाशित

ईरान की संसद ने कहा है कि वो राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को अर्थव्यवस्था से निपटने के लिए गए क़दमों पर सवाल जवाब के लिए बुलाएगा.

1979 की ईरानी क्रांति के बाद ये पहली बार है जब किसी राष्ट्रपति को इस तरह की पूछताछ के लिए बुलाया गया है और इसे ईरान के शासक वर्ग में मतभेद के तौर पर देखा जा रहा है.

सांसदो ने पहले भी इस तरह की कार्रवाई की धमकी दी थी लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पाए थे.