इटली में 60 हज़ार घरों में बिजली नहीं, 24 की ठंड से मौत

प्रकाशित
पढ़ने का समय: 1 मिनट

इटली में ठंड से 24 लोगों की मौत हो जाने के बाद ख़राब मौसम को देखते हुए सरकार ने गैस की सप्लाई को सुरक्षित रखने के लिए आपात क़दम उठाए हैं.

इटली की सरकार का कहना है कि रूस से गैस की सप्लाई में कमी आने के बाद वहाँ गैस की कमी हो गई है.

इटली के आर्थिक विकास मंत्री ने स्थिति को नाज़ुक बताया है क्योंकि वहाँ 60 हज़ार घरों को बिजली की सप्लाई नहीं पहुँच पा रही है.

इस बार ठंड के मौसम में यूरोप के अनेक देशों में बहुत बुरा हाल है और ठंड के कारण मरने वालों की संख्या 200 से अधिक हो गई है.