ग्रीस: कटौती प्रस्तावों को सहयोगी पार्टियों का समर्थन नहीं
प्रकाशित
ग्रीस के प्रधानमंत्री आर्थिक कटौती के प्रस्तावों के लिए सरकार की सहयोगी पार्टियों का समर्थन हासिल नहीं कर पाए हैं.
उन्होंने इस संबंध में तीन पार्टियों के नेताओं से बातचीत की थी और वार्ता का ये दौर सात घंटे तक चला.
अपने आर्थिक संकट से निपटने के लिए ग्रीस को यूरोपीय संघ और आईएमएफ़ का आर्थिक पैकेज तभी मिल सकता है जब ग्रीस कटौतियाँ लागू करेगा
प्रधानमंत्री ने कहा है कि अब वे इस बारे में सीधे यूरोपीय संघ और आईएमएफ़ से बात करेंगे.





















