ग्रीस में श्रमिक संगठनों की हड़ताल की घोषणा

प्रकाशित

ग्रीस में श्रमिक संगठनों ने गुरुवार को ख़र्चों में कटौती संबंधी उपायों के विरोध में दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है.

श्रमिक संगठनों का कहना है कि राजनीतिक दलों ने अंतरराष्ट्रीय दबाव में आकर इस पर सहमत हुए हैं.

इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने राजधानी एथेंस में संसद के बाहर दंगा निरोधक पुलिस के ऊपर पत्थर फेंके थे.

यूरोज़ोन के नेताओं का कहना है कि ग्रीस पहले अपने ख़र्चों में कटौती करे तभी उसे 130 करोड़ यूरो की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी.