ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट: भारतीय महिला हॉकी टीम फ़ाइनल में

प्रकाशित

भारतीय महिला हॉकी टीम दिल्ली में चल रहे ओलंपिक क्वालीफॉइंग टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी.

शुक्रवार को नई दिल्ली में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने इटली को 1-0 से हरा दिया है.

भारत की ओर से रितु रानी ने खेल के 55वें मिनट में इटली के खिलाफ गोल किया.