यूरोपीय संघ बर्मा को 20 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद देगा
प्रकाशित
यूरोपीय संघ ने बर्मा को करीब 20 करोड़ डॉलर की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.
यूरोपीय संघ के एक दूत ने कहा कि अगर अप्रैल के उप-चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होते हैं तो बर्मा पर लगे दूसरे प्रतिबंध भी खत्म किए जा सकते हैं.
उन्होंने कहा कि नए 20 करोड़ डॉलर आर्थिक पैकेज की राशि को सेहत, शिक्षा और निर्माण के क्षेत्रों में लगाया जाएगा.
उन्होंने कहा कि बर्मा के राष्ट्रपति थेन सिएन ने लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची के बारे में भी सकारात्मक बातें कही है.





















