बहरीन में प्रदर्शन

प्रकाशित

बहरीन में विपक्षी शिया समुदाय के ज़्यादातर लोग सुन्नी शासक वर्ग के ख़िलाफ़ विद्रोह की बरसी मना रहे हैं.

इसे देखते हुए अधिकारियों ने राजधानी मनामा में एक व्यावसायिक जगह को बंद कर दिया है.

अधिकारियों ने शहर के पश्चिमी हिस्से में स्थित एक चौड़े रास्ते को भी बंद कर दिया है.

मनामा के बाहर गांवों में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस, ग्रेनेड्स और रबर की गोलियां चलाईं.