ब्राज़ील में भ्रष्टाचार के खिलाफ लिखने वाले संपादक की हत्या
प्रकाशित
ब्राजील में पुलिस ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाने वाले समाचार पत्र के एक संपादक की हत्या कर दी गई है.
पॉल रोड्रीगेज़ नाम के इस पत्रकार को पैराग्वे की सीमा के क़रीब स्थित पोंटा पोरा नाम के क़स्बे में गोली मारी गई थी.
पिछले हफ़्ते भ्रष्टाचार का पर्दाफ़ाश करने वाले एक अन्य पत्रकार मारियो लोपेस की रियो डे जनेरियो में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.





















