बैंकॉक में विस्फोट में 'ईरानी नागरिक' ने पैर गँवाए

प्रकाशित

थाईलैंड में पुलिस का कहना है कि एक बम विस्फोट में एक विदेशी व्यक्ति ने दोनों पैर गँवा दिए हैं. पुलिस को उस व्यक्ति के ईरानी होने का शक़ है.

ख़बरों के अनुसार वह बैंकॉक में एक व्यस्त इलाक़े से बम लेकर जा रहा था जब ये विस्फोट हुआ.

इससे पहले वह शहर में जिस घर में किराए पर रह रहा था वहाँ भी एक विस्फोट हुआ था.