‘व्यापार और मानवाधिकार अमरीका-चीन संबंधों का आधार’
प्रकाशित
अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चीन के अगले संभावित नेता शी जिन पिंग के साथ हुई पहली औपचारिक मुलाकात में व्यापार और मानवाधिकारों की रक्षा जैसे मुद्दे उठाए.
राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि चीन के साथ अमरीका के मज़बूत संबंधों के लिए यह दोनों ही क्षेत्र बेहद महत्पपूर्ण हैं.
चीनी नेता शी पिंग ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच परस्पर विश्वास का माहौल पैदा होगा और समस्याओं का हल बातचीत से निकलेगा न कि अपने-अपने हितों का दायरा तय कर





















