पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 251 रन का लक्ष्य

प्रकाशित

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ दूसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 251 रन का लक्ष्य है.

अबू धाबी में खेले जा रहे मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड ने चार विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए.

कप्तान एलेस्टर कुक ने सबसे ज़्यादा 102 रन बनाए जबकि रवि बोपारा ने 58 रनों का योगदान दिया.

पाकिस्तान के लिए ऐज़ाज़ चीमा ने दो विकेट लिए.

चार मैचों की श्रंखला का पहला एकदिवसीय इंग्लैंड ने 130 रनों से जीता था.